logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाधिस्थ राष्ट्रीय संत आचार्य तरुण सागर जी की प्रतिमा का अनावरण

परतापुर : तरुण क्रांति मंच गढ़ी - परतापुर  द्वारा नेल्सन पब्लिक स्कूल गढ़ी में स्थापित राष्ट्रीय संत  ,कड़वे प्रवचन   के लिए प्रख्यात आचार्य 108 श्री तरुण सागर जी मुनिराज की प्रतिमा का अनावरण  परम पूज्य भारत गौरव, उत्तम सिंह निष्क्रडित व्रतकर्ता ,अंतर्मना 108 प्रसन्न सागर जी मुनिराज  संघ की उपस्थिति में पूर्व जिला प्रमुख पवन कुमार रोकड़िया ने  किया। एवं दीप प्रज्ज्वलन दीक्षार्थी संजय भैया ने किया। यह जानकारी उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कमलेश कुमार जैन ने बताया कि गुरुदेव प्रसन्न  सागर जी मुनिराज ने तरुण क्रांति मच गढ़ी - परतापुर का नवीन  नामकरण तरुण प्रभा फाउंडेशन गढ़ी - परतापुर किया।इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप जैन, सचिव दीपाली रोकड़िया, मनीष भरडा, योगेश कोठारी, जय प्रकाश पंचोरी,प्रदीप भरडा,मयंक जैन, जहीर मोहम्मद,नितेश कोठारी,चेतना भट्ट,शीतल जैन, दीपिका पंचोरी ,गुरु परिवार के सदस्य एवं नेल्सन पब्लिक स्कूल विद्यालय परिवार  उपस्थित थे। संचालन दीपेश शास्त्री ने किया।

16
747 views

Comment