logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस विज्ञप्ति शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव: भाजपा को बड़ा झटका, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तृषा समददार ने थामा 'आप' का दामन

शिवनंदनपुर, 15 अप्रैल 2026: शिवनंदनपुर नगर पंचायत आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) को स्थानीय स्तर पर उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष और चार्टर्ड अकाउंटेंट तृषा समददार ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
आम आदमी पार्टी द्वारा शिवनंदनपुर में चलाए जा रहे 'डोर-टू-डोर' सदस्यता अभियान के दौरान यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। तृषा समददार का पार्टी में शामिल होना स्थानीय स्तर पर संगठन के विस्तार और जनाधार में वृद्धि के संकेत दे रहा है।
इस अवसर पर पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी नूर हसन अली ने कहा, "तृषा समददार के हमारे परिवार में शामिल होने से शिवनंदनपुर में आम आदमी पार्टी और अधिक सशक्त हुई है। उनकी कार्यक्षमता और अनुभव का लाभ हमें निश्चित रूप से मिलेगा। इससे महिलाओं के बीच हमारी पैठ और सदस्यता अभियान को और अधिक गति मिलेगी। मैं इस सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"
पार्टी के चुनाव प्रभारी राजू लकड़ा ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है और आम जनता का व्यापक समर्थन पार्टी को मिल रहा है। तृषा समददार के पार्टी में आने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
संपर्क:
आम आदमी पार्टी, शिवनंदनपुर इकाई
चुनाव सह-प्रभारी: नूर हसन अली
चुनाव प्रभारी: राजू लकड़ा

30
2189 views

Comment