logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जोनिहा चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

🚨 ब्रेकिंग फतेहपुर 🚨
एसपी का बड़ा एक्शन — जोनिहा चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
फतेहपुर — जोनिहा चौकी से नाबालिग किशोरी को कार से ले जाने और उसके बाद पीछा करने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सख्त कार्रवाई की है।
इस मामले में जोनिहा चौकी इंचार्ज अजीत को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
साथ ही जिले के 6 थानों में तैनात कुल 11 पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है।
कार्रवाई की जद में आए कारखासों में शामिल: ▪️ जहानाबाद – ओम तिवारी
▪️ गाजीपुर – ललित मिश्रा, लोकदीप पांडे, बॉबी गुर्जर
▪️ हुसैनगंज – विष्णु देव, मनोज कुमार
▪️ कोतवाली – रामकुमार पाराशर, राकेश सिंह
▪️ जाफरगंज – रामकुमार
▪️ राधानगर – सुधांशु शुक्ला
बताया जा रहा है कि इनमें कई कारखास लंबे समय से विवादों में रहे हैं और अवैध तरीके से संपत्ति बनाने के आरोप भी लगते रहे हैं।
📢 इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और इसे लापरवाह व संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

3
217 views

Comment