बलिया में शर्मनाक मामला: चार्जशीट के बदले पीड़िता से ‘अकेले मिलने’ की मांग, इंस्पेक्टर नरेश मलिक सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां रेप केस में चार्जशीट दाखिल करने के बदले इंस्पेक्टर (क्राइम) नरेश मलिक पर पीड़िता से अकेले में मिलने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर ने पीड़िता को 2 से 10 हजार रुपये देने की भी पेशकश की थी।
इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी इंस्पेक्टर नरेश मलिक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
घटना ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था और पीड़ितों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और उच्च अधिकारी पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं।
विवेक मिश्रा