logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NCBC अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

नई दिल्ली, न्यूज एजेंसी।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को जान से मारने और उनके सरकारी आवास व कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से राजधानी दिल्ली में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई।
धमकी की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने आवास और कार्यालय परिसर की गहन जांच की, हालांकि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस की साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। धमकी किस माध्यम से दी गई और आरोपी कहां से संपर्क में आया, इसका पता लगाने के लिए कॉल और मैसेज के डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी और खुफिया स्तर पर जांच जारी है।
गौरतलब है कि साध्वी निरंजन ज्योति ने मार्च 2026 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। पूर्व केंद्रीय मंत्री होने के कारण उनकी सुरक्षा पहले से ही संवेदनशील श्रेणी में आती है। घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल पुलिस धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है।

0
0 views

Comment