logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की अध्यक्षता

सिरमौर। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर आज उद्योग, संसदीय कार्य व श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार व शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
उद्योग मंत्री ने जिला वासियों को हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के 8 माह बाद 15 अप्रैल, 1948 को यह प्रदेश 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों से केन्द्र शासित मुख्य आयुक्त प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया।
उन्होंने प्रदेश को अलग राज्य के रूप में स्थापित करने वाले जन नायकों व आंदोलनकारियों के साथ-साथ हिमाचल निर्माता व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार तथा कर्मठ एवं ईमानदार प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से प्रदेश आज पहाड़ी राज्यों में मॉडल के रूप में जाना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा कठिन चुनौतियों का सामना करने उपरांत मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में जन-जीवन को पटरी पर लाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि सिरमौर जिला में 54 हजार, 168 पात्र वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन पर 99 करोड, 30 लाख रूपये व्यय किए गए तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जिला में लगभग 14 हजार नए प्रार्थियों के पक्ष में पेंशन स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 2 करोड, 68 लाख रूपये से अधिक राशि स्वीकृत की गई है जिसके तहत अभी तक जिला के 386 अनाथ बच्चों की देख-भाल एवं संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा गृह निर्माण तथा विवाह अनुदान पर 2 करोड़, 64 लाख, 78 हजार रूपये की राशि व्यय की गई है।
उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षो में जिला सिरमौर में विभिन्न सड़कों के निर्माण व उन्नयन कार्यो पर 483 करोड़ रुपये व्यय किए गए है। उन्होंने कहा कि जिला में 3481 किलोमीटर लंबी सड़कें है जिनमें 2084 किलोमीटर सड़कें पक्की हो चुकी है।
जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में जिला के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक नाहन अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चित नेगी, अध्यक्ष एपीएमसी सिरमौर सीताराम शर्मा, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आनंद परमार, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, सेवानिवृत एयर मार्शल के.के.सांगर व विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0
78 views

Comment