logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिमाचल दिवस के शुभ अवसर पर भी प्रदेशवासियों को झूठ परोस रहे हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू : रावत

सिरमौर । संगडाह नोहराधार भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल दिवस के शुभ अवसर पर भी प्रदेशवासियों को झूठ परोस रहे हैं उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि हमने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशवासियों को जो 10 बड़ी गारंटी दी थी वह सभी गारंटी हमने चरण बंद तरीके से पूरी कर ली है रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने की सारी हदें पार कर ली है इसलिए उनको राष्ट्रीय स्तर पर झूठ बोलने का पुरस्कार मिलना चाहिए रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को 10 बड़ी गारंटी दी थी जिसमें सबसे बड़ी गारंटी प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को हर साल एक लाख सरकारी नौकरी देने की थी तथा दूसरी गारंटी 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने 15 सो रुपए मिलेंगे तीसरी गारंटी हर घर को तीन सो यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी चौथी गारंटी भैंस का दूध सो रुपए लीटर लेंगे पांचवी गारंटी गाय का दूध 80 रुपए लीटर लेंगे छठी गारंटी दो रुपए किलो किसानों से गोबर भी लेंगे सातवीं गारंटी किसान अपनी फसलों के दाम खुद तय करेंगे आठवीं गारंटी मोबाइल क्लीनिक भी खोलेंगे नवी गारंटी हर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में खुलेंगे चार अंग्रेजी स्कूल दसवीं गारंटी युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड देने की थी जिसमें से एक भी गारंटी पूरी नहीं की गई जिससे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है रावत ने बताया कि इन सभी झूठी गारंटीयों का खामियाजा कांग्रेस पार्टी को पंचायत एवं 2027 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

0
89 views

Comment