logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नामांकन के लिए विशेष अभियान, अभिभावकों को किया गया जागरूक

प्राथमिक विद्यालय चंद्रालय, तिरहुत तटबंध क्षेत्र में नामांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। 15 अप्रैल 2026 को आयोजित इस अभियान का मुख्य लक्ष्य पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना रहा।
अभियान के तहत विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया। इस दौरान छह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा, पोशाक, पुस्तक, मध्याह्न भोजन एवं छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंहा तथा प्रधान शिक्षक गौतम कुमार नवप्राथमिक विद्यालय तिरहुत तटबंध के प्रवीण शिक्षकों एवं कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वही अन्नु कुमारी,रंजू कुमारी , रवि भूषण,आशा कुमारी, विनिता कुमारी, मीनाक्षी सुंदरम, कंचन सिंह और सुप्रिया कुमारी सहित कई शिक्षकों ने अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
शिक्षकों ने बताया कि कई बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ पाते हैं, जिससे उनके शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास पर असर पड़ता है। ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह नामांकन अभियान 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

2
85 views

Comment