सीबीएसई बोर्ड में 97.6% अंक प्राप्त कर योगेश मित्तल के भतीजे भव्य मित्तल ने बढ़ाया मान
सीबीएसई बोर्ड में 97.6% अंक प्राप्त कर योगेश मित्तल के भतीजे भव्य मित्तल ने बढ़ाया मान
परिवार में खुशी का माहौल उस समय देखने को मिला जब सभासद योगेश मित्तल के भतीजे भव्य मित्तल ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। इस उत्कृष्ट उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
भव्य मित्तल की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं अनुशासन का परिणाम बताया।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि भव्य शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने नियमित अध्ययन एवं समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भव्य मित्तल को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे आगे चलकर शिक्षा के क्षेत्र में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करे
रिपोर्टर =नीरज कुमार मुजफ्फरनगर