*बदनावर जयस ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती*
बदनावर-धार :-
AIMA Raju Gajbhiye (Social Media Activist /Journalist )
*बदनावर जयस ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती*
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बदनावर जयस द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जयस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने, समाज में शिक्षा के प्रसार, एकता और संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जनजागृति फैलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का मार्ग दिखाया, जिसे अपनाकर ही समाज का समग्र विकास संभव है।
इस अवसर पर आदिवासी अधिकारी कर्मचारी समन्वय संघ (जकास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश महावी, बदनावर तहसील अध्यक्ष राहुल गिरवाल, उपाध्यक्ष ओंकार भाभर, महामंत्री विनोद वसुनिया, बदनावर नगर अध्यक्ष राकेश दिया एवं वरिष्ठ समाजसेवी नंदराम भूरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य चल समारोह भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और समाजजनों ने भाग लिया। यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मंडी प्रांगण पहुंचा, जहां आयोजित सभा में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। उक्त जानकारी जयस उपाध्यक्ष ओंकार भाभर द्वारा दी गई।