देवता गांव में कलश यात्रा व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
देवता गांव में सैकड़ो महिलाओ ने गांव के मुख्य मार्गो से डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली,कलश यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए हिरामल मंदिर पहुंची। कलश मात्रा के बाद मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना व हवन के पश्चात भगवान देवनारायण , काला गौरा भैरूजी व साडुमाता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई । यह कार्यक्रम गुरुजी शीशराम व सेवानिवृत कप्तान राजेंद्र प्रसाद के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ जिसमें 31 स्थानो से आये गुरुजी और गोठियों ने भाग लिया।