logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैंट विधायक ने किया क्षेत्र के विकास कार्यों का उद्घाटन - भाजपा महानगर अध्यक्ष रहे साथ

मेरठ - मेरठ कैंट विधानसभा के बेगम पुल जीरो माइल से मवाना रोड स्थित यशोदा कुंज तक मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा प्रस्तावित फोर लेन सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण व बिजली पोल शिफ्टिंग कार्य जिसकी लंबाई 5.5 किमी (39.44) करोड़ का नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया साथ ही कंकर खेड़ा स्थित डाबका में कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा लोक निर्माण विभाग को सेव द लाइफ योजना के अंतर्गत संस्कृति रिसॉर्ट से जंगेठी करनाल रोड तक प्रस्तावित 7 किमी सड़क जिसमें से 1.5 किमी सड़क 30 वर्ष पूर्व पूर्ण हो चुकी थी 0.700 मीटर सड़क इसी सिंचाई विभाग से पूर्ण कराई एवं 4.7 किमी सड़क (2.60 करोड़) का उद्घाटन वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश उपाध्याय की अध्यक्षता में नारियल फोड़ कर किया।
इस अवसर पर साथ में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी , मंडल अध्यक्ष सेंसर पाल, नामित पार्षद गुल्लू ठाकुर,पार्षद आशुतोष मलिक, सुमित बैरागी,महानगर उपाध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, अंकित सिंघल, रजत वालिया, सतीश भाटिया, आकांक्षा गुप्ता, आलोक रस्तोगी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

68
1980 views

Comment