logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी उत्सव, नन्हे बच्चों ने बिखेरी खुशियाँ

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों (पीजी से केजी) के लिए बैसाखी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व से परिचित कराना रहा।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने सरल और रोचक तरीके से बच्चों को बैसाखी पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बच्चों को बैसाखी के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि यह पर्व किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है, जब गेहूं की फसल पककर तैयार होती है। उन्होंने बच्चों को सच्चाई और मेहनत के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं। विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी ने अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही ऐसे आयोजन सफल बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा और बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अंत में सभी को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। संवाद

13
1110 views

Comment