logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*काश्यप विद्यापीठ में प्रतिभा का सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया *

*बदनावर-धार:- राजू गजभिये AIMA Social Media Activist/Journalist े

काश्यप विद्यापीठ में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ गौरवपूर्ण सम्मान ।

बदनावर। काश्यप विद्यापीठ, बदनावर में "चैतन्य काश्यप फॉउण्डेशन" के संरक्षण में दिनांक 15 अप्रैल 2026 को गरिमामयी एवं प्रेरणादायी “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 53 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में समन्वयक श्री विपिन जैन एवं प्राचार्या श्रीमती नंदा व्यास की उपस्थिति रही। उनके करकमलों द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया । इस अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को चैतन्य काश्यप फॉउण्डेशन द्वारा स्मृति चिन्ह एवं रिस्ट वॉच प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय की इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अभिभावक श्री सर्वेश मंडलेचा ने विद्यालय को इंदौर अन्य संस्थानों की तुलना में श्रेष्ठ बताते हुए इसके अनुशासन एवं समग्र विकास की सराहना की। वहीं श्री मोरे ने कहा कि उनकी पुत्री ने यहाँ उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार एवं अनुशासन सीखा। श्रीमती शर्मिला वास्केल ने बताया कि उनकी पुत्री ने विद्यालय में अध्ययन के साथ-साथ खेल क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विद्यार्थियों ने विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना करते हुए इसे अपने लिए प्रेरणादायी बताया।

समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे संपूर्ण वातावरण गौरवमयी एवं प्रेरणादायी बना रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री रवीन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। अंत में प्राचार्या श्रीमती नंदा व्यास द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों के अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सम्मानित विद्यार्थियों की सूची
कक्षा 12वीं:
अभिजीत सिर्वी, वितराग जैन, विनीता भाद्विया, कृति कांकरेचा, मानसी पाटीदार, साहिना शाह, यश्वी जैन, कनिष्का उपाध्याय, अंश कुमार जैन, हर्षिता सिर्वी, लावण्या पालीवाल, देवांशी गुजराती, आंचल शर्मा, नव्या गामी, आदिश जैन, भूमि सेठिया, अभी नाहर, शुभम सिंह डोडिया, भव्य सोनी, अवधी निंबोला, प्रियम बैरागी, रविराजेश्वर सिंह पवार, संयम डांगी, शिवम ठाकुर, अनंत चोपड़ा, सजल प्रज्ञा राठौर।
कक्षा 10वीं:
धनिष्का मकवाना, यशस्वी सिंह राठौर, हर्षित उपाध्याय, पर्व मोदी, सिया मंडलेचा, सान्वी पटवा, कर्षित पाटीदार, स्तुति जैन, कुणाल पाटीदार, अनिहा गदिया, अवि राजपुरोहित, प्रथम गोयल, सौम्य बाफना, गर्व कोठारी, निश्चल सुराना, अंश राठौड़, आरुषि कोठारी, मिष्ठी संघवी, अनुष्का मोरे, हर्षिता वास्केल, ऋषिका भाटी, अरहम धोका, फातिमा छिपा, रश्मी मौर्य, ओजल जैन, वेदांश व्यास, आराध्या वर्मा।

0
79 views

Comment