logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बालेर कस्बे में पियाऊ का शुभारंभ, पांचवें वर्ष भी जारी सेवा कार्य

बालेर (सवाई माधोपुर): भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन को राहत देने के लिए सामाजिक सरोकार के कार्यों की कड़ी में आज एक सराहनीय पहल की गई। बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को बालेर कस्बे में वीरपुर ग्रामवासियों की ओर से जनसेवा हेतु प्याऊ का भव्य उद्घाटन किया गया।
​उल्लेखनीय है कि क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का यह पुनीत कार्य पिछले लगातार पांच वर्षों से बिना रुके जारी है। उद्घाटन समारोह के दौरान वीरपुर गाँव के कई गणमान्य नागरिक और प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें श्री सुरेश जी, श्री रामदयाल जी, श्री रामस्वरूप जी, श्री राधेश्याम जी, श्री भजन जी, श्री सत्तू जी, श्री हनुमान जी, श्री हंसराज जी, श्री बल्लू जी, श्री लक्ष्मी चंद जी, श्री रामसिंह जी, श्री देवी लाल जी, श्री बाबू पटेल जी, श्री अलका जी, श्री जगदीश जी (बैरना), श्री रामलाल जी (कोटा), श्री रामफूल जी (RAC) एवं राजीव मैनेजर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
​इस प्याऊ के शुरू होने से बाजार में आने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में ठंडे और शुद्ध पानी की सुविधा मिल सकेगी। वीरपुर ग्रामवासियों की यह पहल न केवल मानवता की मिसाल पेश कर रही है, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भाव का संदेश भी दे रही है।

5
1799 views

Comment