logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलेरा तहसील में राजस्व समाधान शिविर आयोजित, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय रहे मौजूद


टीकमगढ़। पलेरा तहसील में आज राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान और निराकरण के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने की। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में राजस्व से जुड़े विभिन्न मामलों, विशेष रूप से अभिलेख सुधार के प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। प्रशासन की इस पहल से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है, क्योंकि लंबे समय से लंबित प्रकरणों का समाधान सीधे शिविर में ही किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का लाभ उठाएं।

1
0 views

Comment