logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगूं में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती, विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने 50 बेड के दो नए वार्डों का किया लोकार्पण

बेगूं। क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने उप जिला चिकित्सालय बेगूं में नवनिर्मित दो वार्डों का लोकार्पण किया। इन दोनों वार्डों में कुल 50 बेड की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

इस अवसर पर विधायक डॉ. धाकड़ ने कहा कि बेगूं क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहुत ही जल्द उप जिला चिकित्सालय का नया भवन भी बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर इलाज मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अस्पताल में मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सालय के अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नए वार्डों के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

0
0 views

Comment