logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर में दया अस्पताल के अत्याधुनिक ICU का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

जमशेदपुर: शहर के मानगो स्थित गांधी मैदान के पास दया अस्पताल में अत्याधुनिक आईसीयू (ICU) का उद्घाटन किया गया। इस नई सुविधा का उद्घाटन राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन, वरिष्ठ चिकित्सक और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अस्पताल में स्थापित नया आईसीयू आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम से सुसज्जित है, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि इस सुविधा से खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सामाजिक विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस प्रकार की पहल सराहनीय है। दया अस्पताल लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को कम लागत में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराता आ रहा है।
अस्पताल के संचालक मुमताज अहमद ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य मानगो एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। भविष्य में अस्पताल अपनी सुविधाओं का और विस्तार करेगा।

7
799 views

Comment