logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहल्ला चर्खीवाल में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

जालौन। मोहल्ला चर्खीवाल में सुखराम मास्टर के आवास पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई जिसके बाद उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय पर प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक और संगठित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान “जय भीम” और “जय संविधान” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. बृजेश जाटव बुंदेलखंड कोऑर्डिनेटर, बसपा की गरिमामयी उपस्थिति रही उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में एकता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया

इस मौके पर मोहल्ले के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर जयंती समारोह को सफल बनाया और समाज में भाईचारे व समानता का संदेश दिया

11
889 views

Comment