भीमराव अंबेडकर जयंती पर 40 लाख की लागत से बने नाले का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
भीमराव अंबेडकर जयंती पर 40 लाख की लागत से बने नाले का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
फतेहपुर के हुसैनगंज क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भिटौरा ब्लॉक के सेनपुर गांव में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर करीब 40 लाख 40 हजार रुपये की लागत से बने नए नाले का लोकार्पण किया गया।
जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह 'रिंकू' लोहारी ने नाले का उद्घाटन कर इसे गांव की जनता को समर्पित किया।
बताया जा रहा है कि सेनपुर गांव में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। पुराने नाले के जाम होने के कारण बरसात के समय पानी निकासी में दिक्कत होती थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नए नाले का निर्माण कराया गया है, जिससे अब बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी और गांव को जलभराव से राहत मिलेगी।
इस मौके पर अजय सिंह 'रिंकू' लोहारी ने कहा कि विकास कार्यों के जरिए ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पूजन अग्निहोत्री महाराज, नीरज अग्निहोत्री, पूर्व प्रधान चंद्रपाल और बीजेपी मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
अंत में उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है और भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनेगा।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।