logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साहव नाका में अंबेडकर रैली का भव्य स्वागत सभासद बबली देवी के आवास पर हुआ आयोजन


जालौन। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर में निकली भव्य रैली का साहव नाका क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया गया। सभासद बबली देवी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में रैली का भव्य अभिनंदन किया गया, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई

इस अवसर पर रैली में शामिल लोगों के लिए पानी और भोजन प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय भीम” और “जय संविधान” के नारों से वातावरण गूंजता रहा, जिससे सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ

कार्यक्रम में वार्ड के कई सम्मानित नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विवेक कुमार सभासद प्रतिनिधि के साथ मनमोहन दोहरे, मयंक चौधरी, शुभिष चंद, साहिल जालौन, मोहित चौधरी, आशुतोष चौधरी, राहुल चौधरी, रौनक चौधरी और ऋषि चौधरी सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई

सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारोंशिक्षा समानता और सामाजिक न्याय को अपनाने का संकल्प लिया और समाज में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और एकता के संदेश के साथ हुआ

2
88 views

Comment