logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ. अम्बेडकर सम्मान यात्रा: पांचों तहसीलों में पहुंचा जागरूकता का संदेश

उरई जालौन। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के बीच बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच एवं दलित डिग्निटी एंड जस्टिस सेंटर द्वारा डॉ. अम्बेडकर सम्मान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर चौराहा, उरई से सुबह लगभग 8 बजे शुरू हुई, जहां बाबा साहब को माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया और जय भीम जय संविधान के नारों के साथ यात्रा की शुरुआत हुई

मोटरसाइकिलों पर सवार 14 सदस्यीय टीम ने उरई से कोंच, जालौन, माधौगढ़ और कालपी तक भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कीं। यात्रा के दौरान जहां-जहां डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित थीं, वहां माल्यार्पण किया गया और लोगों को संविधान के मूल्यों व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया

यात्रा के समापन पर उरई में एक बड़ी सभा का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया

संस्था के संस्थापक एवं संयोजक एड. कुलदीप कुमार बौद्ध ने बताया कि उनकी टीम डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पूरे अप्रैल माह को “आंबेडकर माह (दलित हिस्ट्री मंथ)” के रूप में मना रही है। इसके तहत जिले के 135 से अधिक गांवों में जयंती समारोह, सम्मान व न्याय सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही जिले में स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं का सर्वेक्षण कर उनकी स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे प्रशासन को सौंपा जाएगा

यात्रा में विभिन्न तहसीलों के समन्वयकों सहित एड. निकहत परवीन, एड. अजय सिंह, एड. किरन मेहरा, आयुष कुमार, प्रदुम्न, नंदकुमार बौद्ध, प्रदीप यादव, राज त्राहिया, मधु अनुरागी, अनुराधा बौद्ध, अर्चना राय, पवन, मुहम्मद आफताब, भूपसिंह, आदिल खान, अनुज यादव सहित कई लोग शामिल रहे

आयोजकों ने लोगों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए इस अभियान से जुड़ें और सामाजिक न्याय व समानता की दिशा में योगदान दें

2
890 views

Comment