रायबरेली जनपद के लालगंज क्षेत्र में आज 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम
रायबरेली जनपद के लालगंज क्षेत्र में आज 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़े उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के पीड़ित, शोषित, वंचित, गरीब, किसान और मजदूर वर्ग सहित सभी वर्गों को समान अधिकार, सम्मान और भाईचारे का संदेश देना है। कार्यक्रम के माध्यम से शांति, अहिंसा, बंधुता, समता और ममता जैसे मूल्यों को समाज में सुदृढ़ किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे भव्य शोभा यात्रा से होगी, जो दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। इसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाबा साहब के जीवन परिचय एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला जाएगा। रात्रि 7:00 बजे से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम शांति उत्सव स्थल, लालगंज में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे। साथ ही दादा श्री मनोज द्विवेदी की विशेष उपस्थिति रहेगी।
आयोजन अंबेडकर सेवा समिति, लालगंज द्वारा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष संत राज आजाद ने लोगों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर सामाजिक एकता और भाईचारे के इस संदेश को मजबूत बनाएं।
विशेष सहयोग में डायमंड म्यूजिकल ग्रुप के श्री शिव सागर भैया एवं यश इलेक्ट्रॉनिक्स के सुरेश कुमार का योगदान रहेगा। आयोजन में समिति के पदाधिकारी विजय कुमार गौतम, सुशील गुप्ता, सतीश गौतम, नीरज हंस, रेणु कुमार, बृजेश गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े हैं।
सहयोग एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 8858356637 जारी किया गया है।