वरिष्ठ कवयित्री पूनम शर्मा की बेटी प्रभुता को अमेरिका की डी पोल यूनिवर्सिटी ने गेस्ट लेक्चर हेतु किया आमंत्रित
मेरठ/अमेरिका - एन ए एस कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एल एम शर्मा और मेरठ की वरिष्ठ कवियत्री डा पूनम शर्मा की छोटी बेटी प्रभुता मोहन को डी पौल यूनिवर्सिटी अमेरिका में गेस्ट लेक्चर के लिए बुलाया गया और उसके सारगर्भित और प्रभावशाली सम्बोधन के लिए सम्मानित किया गया। माता पिता ने कहा के उसकी इस उपलब्धि के लिए हम बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हैं, ईश्वर का धन्यवाद करते हैं और ये प्रार्थना करते हैं कि प्रभु उसको निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर करे और उसके दाम्पत्य,पारिवारिक, सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखे