logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैसाखी के पावन अवसर पर ढाणी सिद्धू, मिठनपुरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम

मिठनपुरा (सिरसा) — बैसाखी के पावन अवसर पर ढाणी सिद्धू, मिठनपुरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर गुरु साहब के चरणों में माथा टेका और श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि डॉ. आकाश राम कैलाश भाम्भू द्वारा गुरुद्वारा परिसर में लंगर हॉल के रूप में एक भव्य शेड का निर्माण करवाया गया, जो सेवा और समर्पण की मिसाल बना। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा उन्हें फूल-मालाओं और दुमाला पहनाकर सम्मानित किया गया, वहीं संगत ने मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की।
डॉ. आकाश भाम्भू का सामाजिक योगदान यहीं तक सीमित नहीं है। उन्होंने गौशाला में शेड निर्माण, मंदिर, गुरुद्वारा और स्कूलों में सहयोग, गरीबों के इलाज में मदद, जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता और खेल गतिविधियों में सहयोग जैसे अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके अलावा वे आसपास के गांवों में जरूरतमंद परिवारों की शादियों में भी सहयोग करते हैं और मरीजों को इलाज के लिए सिरसा तक साथ ले जाकर सहायता करते हैं।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने राम कैलाश भाम्भू सहित पूरे भाम्भू परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं और गुरु साहब से सुख-समृद्धि की कामना की

0
13 views

Comment