पालिका अध्यक्ष ने योगी तक पहुंचा मंडी क्षेत्र में लगी शत्रु संपत्ति का मुद्दा
*पालिकाध्यक्ष के प्रयास से शत्रु संपत्ति का मुद्दा योगी तक पहुंचा,शत्रु संपत्ति के लगने से सरकार को करोड़ों के राजस्व का हानि*, मंडी क्षेत्र में 2019 में सत्र संपत्ति लगने से स्थानीय नागरिकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, इस क्षेत्र में कोई बेनामा नहीं हो रहा कोई नक्शा पास नहीं हो रहा ,न ही कोई बैंक लोन नहीं हो रहा, घरों की सेल-परचेस भी बंद है, जहां एक और आम जन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,वहीं सरकार को भी इनसे मिलने वाले राजस्व से करोड़ों के नुकसान उठाना पड़ा है, बेनामा, व्यावसायिक और रिहायती घरो का नक्शा पास और बैंक लोन से सरकार के राजस्व प्राप्ति के मुख्य स्रोत हैं,स्थानीय जनता राजनीतिक गलियारे से लेकर प्रशासनिक स्तर तक चक्कर काटती रही किंतु कोई समाधान ही नहीं निकला, वर्तमान पालिका अध्यक्ष ने शत्रु संपत्ति का मुद्दा योगी सरकार तक पहुंचा अब लोगों को लगता है शायद इसका कुछ स्थाई समाधान हो पाएगा, इसके लिए स्थानीय निवासियों ने पालिका अध्यक्ष का धन्यवाद दिया, कुछ बुद्धिजीवियों का मत है,अगर चुनाव से पहले शत्रु संपत्ति का मुद्दा हल ना हुआ, आने वाले चुनाव में पार्टी को इसका नुकसान उठाना ही पड़ेगा, पूर्व के लोकसभा चुनाव में भी यह मुद्दा छाया रहा, और मंडी क्षेत्र से पार्टी को काफी नुकसान हुआ, अवतोष शर्मा स्वतंत्र पत्रकार