logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जबलपुर गंगा नगर में हादसा: नाबालिग की रफ़्तार, नाली में 'लैंड' हुई कार, वीडियो आया सामने, संस्कारधानी के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगानगर क्षेत्र में

उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित कार सीधे सड़क किनारे गहरी नाली में जा धंसी। चश्मदीदों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते कार का आधा हिस्सा नाली के भीतर समा गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लग्जरी कार की स्टेयरिंग एक नाबालिग युवक के हाथों में थी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई पैदल यात्री कार की चपेट में नहीं आया, वरना एक बड़ा मातम पसर सकता था।

पुलिस की नदारदगी और 'कबूतर खाने' में लगी भीड़

चंदन कॉलोनी के कबूतर खाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। क्षेत्रीय जनों ने मानवता दिखाते हुए खुद ही कार को बाहर निकालने की मशक्कत शुरू कर दी, लेकिन भारी भरकम वाहन नाली में बुरी तरह फंसा रहा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए,क्योंकि काफी देर बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुँचा। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र की इस घटना ने एक बार फिर शहर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और सड़कों पर बढ़ते खतरे की ओर प्रशासन का ध्यान खींचा है।

0
731 views

Comment