कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष को बताया प्रेरणास्रोत - छावनी मंडल बूथ 293 पर हुआ कार्यक्रम
विधायक अमित अग्रवाल ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष को बताया प्रेरणास्रोत
मेरठ - छावनी मंडल, भारतीय जनता पार्टी के बूथ संख्या 293 के अध्यक्ष आर्किटेक्ट करण नागपाल के कार्यालय पर बाबा साहेब की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया, जिसके बाद प्रोजेक्टर के माध्यम से उनके जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।
फिल्म के उपरांत विधायक अमित अग्रवाल जी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि तमाम कठिनाइयों और प्रताड़ना के बावजूद बाबा साहेब ने हार नहीं मानी और भारत के संविधान निर्माता बने। उनका दृढ़ संकल्प हर नागरिक के लिए एक मिसाल है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, महानगर उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया, मंडल महामंत्री अंकित गुप्ता मन्नू, सन्नी शर्मा युवा महानगर मोर्चा मंत्री, पूर्व पार्षद नीरज राठौर, मुक्ता जैन, सुरेश शर्मा बंटी, आशीष आशिवाल, वार्ड 4 अध्यक्ष अमित सिंघल, पूनम सिंघल, प्रियांशु मांगलिक, आर्किटेक्ट दर्शन लाल नागपाल, आलोक रस्तोगी, राजीव शर्मा, कन्हैया लाल, अरुण सिंह ठाकुर, नीरज कुमार, सीमा अग्रवाल और बीना सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।