*मैहर की सीमेंट फैक्ट्री पर बड़ा सवाल,किसानों की राशि में घोटाले का आरोप, जांच पर सन्नाटा*
*आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल में शिकायत, सैकड़ों पेज सबूत के बावजूद कार्रवाई नहीं*
मध्यप्रदेश के मैहर में स्थित देश की चर्चित सीमेंट फैक्ट्री से जुड़े मामले में किसानों ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, अरेरा हिल्स भोपाल के महानिदेशक के समक्ष भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग उठाई है।शिकायत में आरोप है कि तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना द्वारा पारित आदेश के पालन में गंभीर अनियमितताएं हुईं, जिससे किसानों की राशि में गड़बड़ी की गई। किसानों का कहना है कि रसूखदार फैक्ट्री के कारण पूरा सिस्टम चुप्पी साधे बैठा है।इस मामले से सैकड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है और उनमें भारी आक्रोश है।किसानों का कहना है, सैकड़ों पेज सबूत देने के बाद भी न जांच हो रही, न कार्रवाई।शिकायत के साथ विस्तृत दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं।प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जांच शुरू नहीं हुई तो मामला और चर्चा में बनेगा जिसकी पहल किसान करेंगे!