सिंधाना पुलिस ने हत्या के आरोपियों को दबोचा
सिंघाना पुलिस ने सुल्ताना आहिरान में तीन दिन पहले पारिवारिक रंजिश के दौरान मारे गये छोटुराम के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए थानाधिकारी सुगनसिंह , एएसआई कृष्ण कुमार विनोद कुमार , एचसी सत्यराज ,सुरेंद्र नरवाल, कांस्टेबल अमित कुमार, अजय थालोठिया और निहाल सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को तीन दिन के भितर गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात रहे की पारिवारिक रंजिस के चलते छोटुराम पर उसके भतिजे अभिषेक ,दिपक ,जोनी व मनिष ने जानलेवा हमला किया था। गंभिर रूप से घायल छोटुराम को ईलाज के लिए जयपुर ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान छोटुराम की मौत हो गई थी। मृतक छोटुराम की पत्नी किरण देवी ने इसकी शिकायत सिंघाना थाने में दर्ज करायी थी।