logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला से अभद्रता पर पुलिस इंस्पेक्टर निलंबित

उभांव थाना में तैनात रहे क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर एक पीड़िता महिला से फोन पर अभद्र और अशोभनीय बातचीत करने का आरोप लगा था। अमर उजाला ने उक्त आरोप की खबर को प्रमुखता से मंगलवार के अंक में प्रकाशित हुई थी। खबर को संज्ञान लेकर आजमगढ़ डीआईजी के निर्देश पर एसपी बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर सीओ रसड़ा को जांच सौपी। जांच के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर नरेश मलिक को निलंबित कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी संजय शुक्ल पर लगे आरोप की जांच सीओ रसड़ा कर रहे हैं।
वायरल ऑडियो में इंस्पेक्टर नरेश मलिक पीड़िता पर एक मामले में चार्जशीट लगाने के नाम पर अकेले मिलने का दबाव बनाते सुनाई दे रहे हैं। वहीं, पीड़िता ने बातचीत के दौरान उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला पर भी इसी तरह की शर्त रखने का बात कहती सुनी जा रही है।मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर नरेश मलिक को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नरेश मलिक को कुछ दिन पहले ही उभांव थाना से हटाकर साइबर सेल भेजा गया था।
पूरा मामला एक वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप से जुड़ा है, जिसमें काफी दबाव के बाद उभांव थाना में मुकदमा दर्ज किया गया और अब चार्जशीट लगाने को लेकर पीड़िता को कथित तौर पर परेशान किया जा रहा था। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस बाबत एसपी ओमवीर सिंह ने कहा जांच के बाद इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी की जांच चल रही है।

0
0 views

Comment