logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डग में अटल पथ निर्माण कार्य अधूरा: 9 माह बाद भी पूरा नहीं हुआ प्रोजेक्ट, आमजन को आवागमन में भारी परेशानी

झालावाड़ जिले के डग में ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया अटल पथ निर्माण कार्य तय समय सीमा बीत जाने के 9 माह बाद भी अधूरा है। इस परियोजना के विलंब से ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, इस अटल पथ का निर्माण लोहार गेट, बुधवारिया दरवाजा, आजाद कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी और विज्ञान नगर क्षेत्रों में किया जाना था। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 3 करोड़ 94 लाख 12 हजार रुपये निर्धारित की गई थी। निर्माण कार्य को एक निश्चित समय अवधि में पूरा किया जाना था, जो अब समाप्त हो चुकी है।
निर्धारित समय सीमा समाप्त हुए करीब 9 माह बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। यह स्थिति परियोजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और जवाबदेही की कमी को उजागर करती है।

स्थानीय निवासियों ने डग थाने के पीछे प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य में भी अनियमितताओं की शिकायत की है। उनका कहना है कि नाले का निर्माण जगह के हिसाब से टेढ़ा-मेढ़ा किया जा रहा है, जिस पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता सत्यनारायण मीणा ने बताया कि प्रस्तावित कार्य में लगभग 600 मीटर का काम अभी बाकी है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस थाने के पीछे चौड़ीकरण का कार्य चालू है और पहले नाले का निर्माण किया जा रहा है। मीणा के अनुसार, कार्य में विलंब के कई कारण होते हैं, फिर भी नियमानुसार जो भी पेनल्टी बनेगी, वह कार्य पूर्ण होने पर निर्धारित की जाएगी। सहायक अभियंता जितेंद्र वर्मा ने स्पष्ट किया कि पुलिस थाने के पीछे आबादी क्षेत्र होने के कारण सड़क चौड़ीकरण में जितनी जगह मिल रही है, उसी के अनुसार निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Aima media jhalawar







10
633 views

Comment