logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बालाजी मंदिर से तांबे व स्टील के लोटे चोरी

झालावाड़| शहर के ईच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मंदिर परिसर में बने शिव परिवार के सामने रखे तांबे और स्टील के लोटे चोरी कर ले गए। वारदात रविवार सुबह करीब 9 से 9.30 बजे के बीच हुई। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष निर्मल शर्मा ने रिपोर्ट दी कि दो दिन पहले अज्ञात लोग मंदिर परिसर में घुसे और शिव परिवार के सामने रखे तांबे व स्टील के लोटे उठाकर ले गए। बाद में मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे तो उसमें कुछ संदिग्ध लोग नजर आए हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।

Aima media jhalawar

10
440 views

Comment