इंदौर के जल कांड के बाद भी खाचरोद नगर पालिका बेखबर,वार्ड नंबर 4 में साफ सफाई ओर जल सुरक्षा पर उठे सवाल
*इंदौर के जल कांड के बाद भी खाचरोद नगर पालिका बेखबर,वार्ड नंबर 4 अंबेडकर नगर में सफ़ाई और जलसुरक्षा पर उठे सवाल*
*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर*
खाचरोद। नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर चर्चा में है। वार्ड नंबर 4 अंबेडकर नगर में पिछले कई दिनों से सफ़ाई नहीं होने का आरोप वार्डवासियों ने लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार गंदगी जमा हो रही है, लेकिन जिम्मेदारों की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।वार्ड के रहवासियों ने यह भी बड़ा आरोप लगाया है कि नाली में पीएचसी द्वारा पीने के पानी की पाइपलाइन डाली गई है, जिससे गंदे पानी के मिश्रण का खतरा पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति सीधे तौर पर स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी है और किसी भी समय गंभीर समस्या बन सकती है। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं नगर पालिका की होगी
*इंदौर जल कांड का सबक भूला?*
कुछ समय पहले इंदौर में हुए जल-संबंधी कांड के बाद भी खाचरोद नगर पालिका इस मामले में बेखबर बनी हुई है। वार्डवासियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लेने के बजाय स्थानीय प्रशासन अनदेखी कर रहा है लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन सफ़ाई व्यवस्था सुधारने और पाइपलाइन की जांच कराने के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए। इससे वार्डवासियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। वार्ड के लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि तुरंत सफ़ाई कराई जाए, जललाइन की जांच हो और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे नगर पालिका के घेराव का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयं नगर पालिका की होगी
*नगर पालिका का जवाब*
नगर पालिका के अधिकारियों ने सफाई देते हुए अपना पलड़ा झाड़ लिया है । की हम रोज सफाई करा रहे हैं, सब व्यवस्था ठीक है।"
*लेकिन सवाल वही* अगर रोज सफाई हो रही, तो वार्ड में गंदगी का ढेर क्यों वार्डवासी क्यों सड़कों पर हेे लोग कहते हैं दावे तो बड़े पर काम शून्य है। यह विरोध नगर पालिका की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर रहा है। अब देखना यह भी है की उच्च पदों पर बैठे अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर क्या ठोस कदम उठाता है या फिर समस्या ऐसे ही धरी के धारी रहेगी यह देखने वाली बात है।