नये कलेक्टर के आगमन से शहर के अंदर सोनपुर सड़क चौड़ीकरण की जगी उम्मीद – आम आदमी पार्टी
दिनांक 15/04/2026
आम आदमी पार्टी नारायणपर
*“गरीबों पर बुलडोजर, रसूखदारों पर रहम क्यों?” – सोनपुर सड़क चौड़ीकरण में भेदभाव काहे का-नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
नारायणपुर। आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के अंदर सोनपुर सड़क के चौडीकरण के मामले को रखा है ओर नाग ने कहाँ है कि जिले में नये कलेक्टर महोदया के पदभार ग्रहण करने के बाद अब नारायणपुर शहर के विकास को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं। आम आदमी पार्टी ने शहर के बहुप्रतीक्षित सोनपुर सड़क चौड़ीकरण को लेकर आवाज बुलंद करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि इस महत्वपूर्ण सड़क का विस्तार कर शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाया जाए।
आम आदमी पार्टी बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा कि जब प्रदेश के अन्य शहरों में सड़क चौड़ीकरण और शहरी विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, तो नारायणपुर को इससे वंचित रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर की मुख्य धमनियों में से एक सोनपुर सड़क आज भी संकरी और जर्जर स्थिति में है, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती है।
उन्होंने कहा कि यह केवल विकास का विषय नहीं बल्कि मजबूरी बन चुकी आवश्यकता है। शहर की बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए सोनपुर सड़क का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है, ताकि आम जनता को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके और शहर की सुंदरता में भी वृद्धि हो।
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पार्टी कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
पार्टी ने कलेक्टर महोदया से आग्रह किया है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए शीघ्र ही पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित कर नारायणपुर से मरोड़ा मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ तो हो चुका है फिर शहर के अंदर चौडीकरण क्यू नही हो पा रहा है समय रहते चौडीकरण हो जाये तो शहर का कायाकल्प हो सकेगा।
"अब इंतजार नहीं, विकास चाहिए" – इसी संकल्प के साथ आम आदमी पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।