logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है इसलिए शिक्षा के प्रति संकल्पित होना पड़ेगा - डॉ. राम सजीवन निषाद

अयोध्या जिले के विकास खंड सोहावल क्षेत्र के कोटडीह सरैया मजरे दिलीप का पुरवा में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष वेद प्रकाश कोविद की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने बाबा साहब के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने कहा बाबा साहब के तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो से ही समाज का उत्थान किया जा सकता है। आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर बाबा साहब के बताए मार्ग के प्रति हम सबको संकलित होना पड़ेगा और शिक्षा को अपना पहला हथियार मानकर अपने एवं अपने समाज के बच्चे को उच्च शिक्षा दिलानी होगी, अपने क्षेत्र के आसपास में जो भी परिवार अपने बच्चे को शिक्षा दिलाने में आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके मदद के लिए हम सभी को आगे आना पड़ेगा। अच्छी शिक्षा दिलाने से बड़ा कोई बड़ा दान नहीं है। अगर किसी एक बच्चे को उच्च स्तरीय शिक्षा दिला लें जाते हैं तो हम बाबा साहब के उस मिशन को सफल बना लेते हैं जो भारत के लिए सपना देखा था। उन्होंने आगे कहा कि आज बाबा साहब की जयंती पर हम सभी दीपोत्सव मनाएंगे, सभी लोग अपने अपने घरों पर दीपक या मोमबत्ती जलाएंगे। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय जनवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने दिलीप का पुरवा के प्रत्येक परिवार एवं जयंती कार्यक्रम में आए सैकड़ों लोगों को मोमबत्ती का एक एक पैकेट दिए। इस दौरान महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कान्ती पासवान, महिला मोर्चा जिला महासचिव फूलकला कोविद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रिन्स, महिला मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष पूजा कोविद, ब्लाक उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, मण्डल अध्यक्ष राम सरदार, डॉ. हृदयराम, शान्ती देवी, अंजू, चन्दा देवी, संजीव कुमार, सुभाषचन्द्र निषाद, हरीराम, संदीप कुमार सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही।

1
0 views

Comment