अखिल ब्राहमन उत्थान महासभा की बैठक संपन्न!
दिनांक १४ अप्रैल २०२६ मंगलवार को अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर महानगर की एक बैठक महानगर संरक्षक डा प० रजनीश शर्मा के निवास पर हुई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प० हेम भट्ट जी थे एवं सभा का संचालन महानगर महासचिव प० संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट ने करा ।
बैठक में १८ अप्रैल दिन शनिवार को ब्राह्मण महासम्मेलन हल्द्वानी में जाने की रूपरेखा को अमली जामा पहनाया गया।
बैठक में सम्मानित प्रदेशाध्यक्ष प० हेमचंद्र भट्ट जी ने अपने विचार रखे और ब्राह्मणो को भारी संख्या में महासम्मेलन में जाने का आव्हान किया !!