मालाखेड़ा में AGO Classes में अंबेडकर जयंती पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
📰 मालाखेड़ा में AGO Classes में अंबेडकर जयंती पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
मालाखेड़ा। भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर न्यायिक मुख्यालय मालाखेड़ा के तत्वावधान में AGO Classes, मालाखेड़ा में संवैधानिक एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था प्रधान अंकित चौधरी जी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए की गई। वक्ताओं ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी।
शिविर के दौरान पीएलवी सुरेन्द्र सिंह नरूका मुख्यालय मालाखेड़ा ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को विधिक जागरूकता, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकारों तथा सामाजिक न्याय के विषय में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर लगभग 100 विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं अन्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा अन्याय के विरुद्ध उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया।