logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जय भीम टीवी मेरठ ब्यूरो ने धूमधाम से मनाई बाबा साहेब जयंती - ब्यूरो चीफ राहुल राणा व आशीष प्रेमी ने सहयोगियों संग किया आयोजन


मेरठ - चर्चित चेनल जय भीम टीवी ने अंबेडकर चोंक एमडीए के सामने बहुत धूम धाम से संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड व भाजपा व व्यापारी नेता नीरज मित्तल ने चेनल के मेरठ ब्यूरो चीफ राहुल राणा के साथ सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया । राजेश खन्ना व संजय त्रिपाठी ओर गणेश अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की उसके बाद छोटे बच्चों को पुरुस्कृत किया गया और उन्हें शिक्षा हेतु प्रोत्साहन करने हेतु उपहार भी प्रदान किये गए । इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में इंद्र सिंह , व आशीष प्रेमी आदि का विशेष सहयोग रहा । सुनील वाधवा ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी शिक्षा अनुरूप चलने हेतु सभी को प्रेरित किया । उपहार पाकर सभी बच्चे बहुत प्रसन्न थे और वातावरण जय भीम के जयकारों से गूंजता रहा

4
233 views

Comment