logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का विधिवत् उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का विधिवत् उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया जिसमें बताया जा रहा है कि दिल्ली से देहरादून का सफर अब ढाई से तीन घंटे में तय किया जा सकेगा वहीं इस एक्सप्रेसवे को बनाने में कुल लागत क़रीब 12 हज़ार करोड़ रुपए आई हैं जिसमें टोल प्लाजा पर एक तरफ़ का किराया क़रीब 600 रुपए रखा गया हैं । इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन बड़े खर्चे करके किया गया जिसमें सहारनपुर वासियों लिए बड़ी सौगात बताई जा रही हैं, वहीं सहारनपुर जिले की आम जनता का कहना हैं इस एक्सप्रेसवे से केवल उन्हीं लोगों को फायदा होगा जिनके पास अपनी चार पहियों की गाड़ियां हैं जिन्हें जल्दी दिल्ली जाना हैं या फ़िर देहरादून जाना है, ग़रीब मज़दूर रोज़मर्रा खाने कमाने वाले लोगो का इस एक्सप्रेसवे से क्या लाभ होगा क्या इस पर जो बसे चलेगी उनका किराया आम बसों के जितना होगा, क्या इस एक्सप्रेसवे पर कोई आम आदमी अपनी खाने पीने की दुकान खोल सकेगा या कोई ढाबा खोल सकेगा जिससे उसे रोज़गार का अवसर मिलेगा, कई लोगों ने सवाल किए हैं जिनके जवाब देना बड़ा मुश्किल हुआ।

1
614 views

Comment