logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैंट बोर्ड ने सदर क्षेत्र में एक ही दिन में नाला किया डायवर्ट -

मेरठ - कैंट बोर्ड ने सदर क्षेत्र में दीवान पब्लिक स्कूल और उसके पीछे के निवासियों की जल भराव की समस्या का समाधान करने हेतु नाली का पानी सड़क को काट कर दूसरी और नाले में पहुंचा दिया। खास बात यह रही कि कैंट बोर्ड ने स्कूलों की छुट्टी के दिन असंभव लगने वाला कार्य एक ही दिन में पूरा कर दिया। ज्ञात हो
लंबे समय से क्षेत्र की जनता कैंट बोर्ड और एम ई एस से समस्या की शिकायत कर रही थी स्कूल आने वाले बच्चो और अभिभावकों को भी जल भराव का सामना करना पड़ता था जिसके लिए वेस्ट एन्ड रोड को काट कर नाले के पानी की निकासी का इंतज़ाम किया जाना था । ज्ञात हो कि वेस्ट एन्ड रोड पर कई स्कूल है और सभी उस सड़क का इस्तेमाल करते है और अत्यंत व्यस्त और लाखों लोगो के आने होने के कारण उसे रोके जाने से जनता को बहुत असुविधा होनी थी ।
छावनी की समस्याओं और कार्यो की समीक्षा के दौरान नवागत कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह ने सी ई ओ जाकिर हुसैन के शीघ्र समाधान के लिए चर्चा की और कहा कि कोशिश करें कि कैंट बोर्ड के कार्य करने से जनता को असुविधा न हो। सी ई ओ जाकिर हुसैन ने सहायक अभियंता पीयूष गौतम को समाधान के लिए निर्देश दिए तथा तय हुआ कि क्योंकि पुरानी डाट की पुलिया समय के साथ काफी नीची होकर भर चुकी है तो सड़क के आर-पार ह्यूम पाइप डाले जाएं । छुट्टी का दिन कार्य के लिये चुन कर तय किया कि इस चुनोती पूर्ण कार्य को दिन रात कार्य किया जायेगा और उसी दिन पाइप डालने का काम पूरा किया जाएगा। कैंट बोर्ड प्रवक्ता जय पाल तोमर ने बताया के कैंट बोर्ड की इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने एई पीयूष गौतम के दिशानिर्देशों व अभियंता अवधेश यादव की देखरेख में दिन रात कार्य करके तुरंत रास्ता जनता के लिए खोल दिया। कैंट बोर्ड ने कार्य को घंटो के हिसाब से चरणबद्ध किया और पूरी चौड़ाई में एक ओर रोककर पाइप का कार्य पूरा किया फिर दूसरी ओर का । अभिभावकों, व्यापारियों और अन्य क्षेत्र वासियों ने समाधान के लिए और त्वरित कार्यवाही के लिए कैंट बोर्ड का धन्यवाद दिया और कार्य करने की तरीके की भी काफी सराहना की।

199
1502 views

Comment