मेघवाल समाज धर्मशाला सरूपगंज में डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135 जयंती मनाई।
11 गांव मेघवाल समाज धर्मशाला सरूपगंज में समाज के गण मान्य सदस्यों द्वारा डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135 वी जन्म जंयती पर मेघ ऋषि धारू पुस्तकालय में डॉ भीम राव अम्बेडकर जी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में उपस्थित समाज के अध्यक्ष श्री पुनमा राम जी रोहिन, सवा राम जी डांगी, धन्नालाल जी डाबी, नारायण लाल जी रोहिन, लाला राम मेघवाल, ईश्वर लाल परमार, माला राम जी डाबी,चेला राम परमार, अचला राम जी, हिम्मत जी, दिलीप कुमार, भिखाराम जी डाबी, आदि समाज के समस्त सदस्यों द्वारा मनाया गया।
श्री नारायण लाल जी रोहिन द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर जी के जीवनी और उनके द्वारा समाज सुधार, भेदभाव, कानून के बारे मे जानकारी साझा की,
अचला राम जी द्वारा समाज में हो रहे फिजूल खर्च और बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं रहे।
लाला राम मेघवाल द्वारा कार्यक्रम में आए सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।