बहरिया एफपीओ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, किसानों को दिलाया
‘शिक्षित बनो-संगठित रहो-संघर्ष करो’ का संकल्प
प्रयागराज। 14 अप्रैल 2026:
बहरिया फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कार्यालय में मंगलवार को भारत रत्न
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी की अध्यक्ष / सचिव संगीता देवी एवं सुमन मौर्या
ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी निदेशक मंडल के सदस्यों, रानी , राजकुमारी, राधा, अन्य शेयरधारक किसानों एवं कर्मचारियों
ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शंकर लाल यादव व एस एम सहगल फाउंडेशन आशीष द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि “बाबा साहेब सिर्फ संविधान निर्माता नहीं, बल्कि देश के पहले किसान हितैषी अर्थशास्त्री थे।
रिजर्व बैंक की परिकल्पना, दामोदर घाटी जैसी सिंचाई योजनाएं और ‘8 घंटे काम’ का
कानून उनकी देन है। आज बहरिया FPO के माध्यम से किसानों को KCC, समान मजदूरी और संगठित व्यापार का जो लाभ मिल रहा है, वह बाबा साहेब के आर्थिक लोकतंत्र के सपने को पूरा करता है।”
उन्होंने सभी शेयरधारक किसानों को बाबा साहेब के मूल मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो,
संघर्ष करो’ का संकल्प दिलाया। संकल्प लिया गया कि FPO के माध्यम से 1. हर महीने किसान प्रशिक्षण कराया जाएगा 2. 100 नए किसानों को FPO से जोड़ा जाएगा 3. बिचौलिया हटाकर उपज का उचित मूल्य दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम में निदेशक श्रीमती संगीता देवी सहित अन्य निदेशकगण एवं शेयर होल्डर मंजू , विद्या , संगीता , नीलम भारत लाल पटेल,व 30 से अधिक शेयरधारक किसान उपस्थित रहे। अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।