logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मावां-धीयां सत्कार योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत — डॉ. इशांक कुमार राज्य सरकार ने हर गारंटी को किया पूरा — डॉ. राज कुमार चब्बेवाल

मावां-धीयां सत्कार योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत — डॉ. इशांक कुमार

राज्य सरकार ने हर गारंटी को किया पूरा — डॉ. राज कुमार चब्बेवाल
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना का लाभ विधानसभा हलका चब्बेवाल की हर महिला तक पहुंचाने के उद्देश्य से डॉ इशांक कुमार की अगुवाई में महिलाओं की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में होशियारपुर सांसद डॉ राज कुमार चब्बेवाल ने भी विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों, और डॉ. जतिंदर कुमार के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार की इस योजना का लाभ राज्य की हर महिला को दिया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में जनता से किए गए सभी वादों और गारंटियों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि इस योजना की खासियत यह है कि इसके तहत मिलने वाली राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने बैंक खाते अवश्य खुलवाएं और दलित महिलाएं अपना एससी प्रमाण पत्र जरूर बनवाएं। इसके लिए चब्बेवाल स्थित उनके कार्यालय में विशेष कैंप लगाकर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस अवसर पर सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि राज्य की आप सरकार ने पिछले 4 वर्षों में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए हैं और हर वर्ग को सुविधाएं प्रदान की हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना और अब मांवा-धीयां सत्कार योजना लागू कर सरकार ने अपनी कार्यशैली साबित की है।

हलका महिला विंग कोऑर्डिनेटर सुमनदीप कौर ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, डॉ. राज कुमार और डॉ. इशांक कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति प्रगतिशील सोच रखते हुए उन्हें 1000–1500 रुपये की आर्थिक सहायता देकर सशक्त बना रही है।

इस बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और सरकार का धन्यवाद किया। अंत में डॉ. इशांक कुमार ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और विशेष रूप से डॉ. राज कुमार तथा डॉ. जतिंदर कुमार का आभार व्यक्त किया।

0
132 views

Comment