logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

62 नशीली गोलियां सहित एक ग्रिफ्तारहोशियारपुर/दलजीत अज्नोहा

62 नशीली गोलियां सहित एक ग्रिफ्तार
गढ़शंकर। पुलिस चौकी बीनेवाल के अंतर्गत पड़ते अड्डा हैबोवाल में से एक युवक को पुलिस ने 62 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक के निर्देशों पर डीएसपी दलजीत सिंह खख की हिदायतों के मुताबिक एसएचओ गगनदीप सिंह की देखरेख में पुलिस चौकी बीनेवाल इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ अड्डा हैबोवाल के निकट नाका लगाया था। एएसआई ओंकार सिंह ने बताया की इस दौरान एक युवक को आता देखा तो शक्क होने पर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से62 नशीली गोलियां बरामद की। उक्त युवक ने अपनी पहचान लखबीर सिंह उर्फ़ लखू पुत्र बलवीर सिंह निवासी करुरा , थाना नूरपुर बेदी , जिला रोपड़ बताई। लखबीर सिंह उर्फ़ लखू को ग्रिफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

0
0 views

Comment