logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ जोधपुर जिलाध्यक्ष पद पर उम्मेद सिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित

जोधपुर। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ, जिला शाखा जोधपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
नवगठित कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष पद पर श्री उम्मेदसिंह चौहान, जिला सभाध्यक्ष पद पर श्री मालाराम डूडी, जिला महिला संयोजिका के रूप में श्रीमती प्रेमा सांचोरिया तथा जिला मंत्री पद पर श्री विक्रम सिंह बांवरला को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा उन्हें माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उप शाखा सेखाला की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

1
0 views

Comment