साप्ताहिक बाजार जांबाड़ा में 4 पहिया वाहन घुसा दुकान में गैस सिलेंडर में लगी आग
बैतूल
आमला के ग्राम पंचायत जांबाड़ा में मंगलवार करीब 4 बजे एक तूफान वाहन सवारी ढोने के चक्कर में जल्द बाजी में बाजार में लगी एक नमकीन की दूकान में घुस गया।
वाहन की टक्कर में दुकान में चालू गैस सिलेंडर का पाइप खुल गया जिससे उसमें तुरंत आग लग गई और दुकान संचालक के पैर पर गर्म तेल आ गया ।
आंखों देखी वाहन चालक ने 2 बार दुकान दुकान में टक्कर लगाई।
वाहन चालक को पकड़ते उसके पहले चालक वाहन छोड़ कर भाग गया ।
बाजार कर रहे ग्राहकों ने तुरंत आग पर काबू पा गया ।
दुकान का सारा सामान बिखर गया ।
बाजार के दिन करीब 20 की संख्या में ऑटो ओर ऐसे अवैध वाहन सरपट निकलते है जिनका कोई पंजीयन ओर दस्तावेज उपलब्ध नहीं होता हैं।
जांबाड़ा से ज़मदेही मार्ग अभी निर्माणाधीन हैं फिर भी वाहन सवारी के चक्कर में जल्दी करते है।
मंगलवार के दिन खरपड़ा खेड़ी ,देवगांव ,सोलापुर कुटखेड़ी रानिडोंगरी आदि गांवों के लिए कई ऑटो ओर इसी प्रकार
वाहन दौड़ते हैं।