logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबेडकर जयंती पर महा रैली एवं सभा का किया आयोजन

मांगरोल दिनांक 14 अप्रैल 2026 रिपोर्टर राम प्रसाद बेरवा मांगरोल। नगर मांगरोल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती मनाई गई। डॉ अंबेडकर जयंती कार्यक्रम से पूर्व एक महा रैली का आयोजन किया गया। रैली अंबेडकर सामुदायिक भवन तहसील रोड मांगरोल से प्रारंभ होकर आजाद चौक बस स्टैंड होती हुई सुभाष चौराहे पर नेकवाल सदन के सामने होकर रैगरान मंदिर से छोटा बाजार होते हुए वापस अंबेडकर सामुदायिक भवन पर पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार मांगरोल तथा धर्मराज मेहरा सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण मीणा पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम प्रसाद बेरवा पूर्व एडीपीसी रामस्वरूप बैरवा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जिला बारा किरोड़ी लाल मीणा प्रबंधक हाडोती ग्रामीण बैंक मांगरोल डॉ जगदीश निराला मांगरोल कार्यक्रम की अध्यक्षता रामावतार मीना गावड़ी तथा पियूष रेगर प्रदेश कार्य समिति सदस्य आसपा रामगोपाल बेरवा पूर्व सरपंच माल बमोरीके द्वारा की गई। कार्यक्रम में संपूर्ण नगर के विद्यालयों में अध्यनरत 80% से ऊपर बालक बालिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अंबेडकर के जीवन चरित्र एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। अंबेडकर स्थानीय जनसभा में अजाक अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी तथा भीम आर्मी के सम्मानित एवं वरिष्ठ जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश वर्मा द्वारा किया गया।

0
88 views

Comment