logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोकारो : आम आदमी पार्टी ने किया बाबा साहब को याद....संविधान की रक्षा करना सबका कर्तव्य



बोकारो, 14 अप्रैल 2026
मंगलवार को आम आदमी पार्टी बोकारो जिला की ओर से बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर स्थानीय सेक्टर चार स्थित डा अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर उन्हें याद किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने इस अवसर पर बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, जोनल पर्यवेक्षक विधान चंद्र राय, जिला प्रभारी अरविंद विकाश, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, मंजुला देवी, सतीश गुप्ता, शंभु कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, अनंत कुमार पांडेय, राहुल विश्वकर्मा, एस के झा, किशोर साव सहित अन्य उपस्थित थे।
मौके पर अपने विचार रखते हुए आप झारखंड के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राकेश ने कहा कि आज बाबा साहब के आदर्शों पर चलना हम सब की जिम्मेवारी है। जिस तरह से देश भर में सत्ताधारी शक्तियां सभी संवैधानिक संस्थानों पर हमला कर रहीं हैं, संविधान को खत्म कर देना चाहती हैं, उनके खिलाफ एकजुट होना जरूरी है।
जोनल पर्यवेक्षक श्री राय ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को अपनाकर समाज में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है। जिला प्रभारी श्री विकाश ने कहा कि डा अम्बेडकर ने शिक्षित होकर संघर्ष करने का संदेश दिया था। आज भी उनके विचार प्रेरणादायक हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

सौजन्य : ए वी सोशल न्यूज़ नेटवर्क मीडिया झारखण्ड

2
0 views

Comment