logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजाबी समाज समिति द्वारा बैसाखी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कोटा। पंजाबी समाज समिति के उपाध्यक्ष एवँ प्रवक्ता प्रवीण गुलाटी ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों ने बैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व न केवल फसल कटाई की खुशी का प्रतीक है, बल्कि खालसा पंथ की स्थापना का भी ऐतिहासिक दिन है, जिसे गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा स्थापित किया गया था।
इस मौके पर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे जिसमे प्रमुख अध्यक्ष कमल अदलखा,विनोद गुलाटी सहित रामचन्द्र मलिक, वीर वाधवा,महेन्द्र निझावन, ललित अरोड़ा, प्रवेश भूटानी,तरुण कालरा, हरीश कालरा, राजेन्द्र बाठला सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
समिति के सदस्यों ने समाज में एकता, भाईचारे और संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

5
15 views

Comment